
रायपुर: राजधानी रायपुर के सेंटर में स्थित मरीन ड्राइव तेलीबांधा चौक के पास जहां से प्रतिदिन सीएम से लेकर तमाम प्रदेश के मंत्री अधिकारी गुजरते है लेकिन वहां की सड़क का इतना बुरा हाल है आप वीडियो में देख सकते है । कार में एसी की हवा खाते गुजरने वाले अधिकारी और मंत्री लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन दुपहिया और पैदल चलने वाले लोग जो मरीन ड्राइव वाली सड़क से गुजरते है दिन भर धूल खाने को मजबूर है । लेकिन क्या करे सरकार में बैठे लोग ये सब देख के भी अनदेखा करते नजर आते है।
सवाल यही है कि कब ये आम जनता के टैक्स का सही से इस्तेमाल होगा जहां रोड कुछ सालो में ही धूल बन जाती है उखड़ने लग जाता है। रायपुर शहर के लोगो का पीड़ा कब सरकार में बैठे लोगों को दिखेगा और कब शहर वासियों को अच्छी साफ सुथरी सड़क मिल पाएगी?




