राज्यविदेश

11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला

Central government offices in Delhi to remain closed on September 11; decision taken in view of the BRICS summit.

नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय 11 सितंबर को बंद रहेंगे। बृहस्पतिवार को जारी एक सरकारी आदेश में यह कहा गया। आदेश के अनुसार, ब्रिक्स व्यापार मंच और 18वां ब्रिक्स नेताओं का शिखर सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक यहां भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।
कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, इस शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स के लगभग तीस सदस्य और सहयोगी देशों के नेता, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और भारत सहित ब्रिक्स देशों के कारोबारी प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इसमें कहा गया है, “इस कार्यक्रम की व्यापकता और इसके लिए जरूरी बड़े रसद इंतजामों को देखते हुए और आम जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए यह फैसला किया गया है कि दिल्ली/नयी दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालय शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को बंद रहेंगे (12 और 13 सितंबर 2026 को क्रमशः शनिवार और रविवार है)।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button