छत्तीसगढ़राज्य

शराब बेचते कांग्रेस नेता गिरफ्तार, जन्माष्टमी के दिन प्लैटिनम बार में बिक रही थी शराब

Congress leader arrested for selling liquor; alcohol was being sold at Platinum Bar on Janmashtami.

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन शुष्क दिवस होने के बावजूद शराब बिक्री करते कांग्रेस नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पलाश मल्होत्रा मौदहापारा स्थित प्लैटिनम बार का संचालक है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1150 रूपए की शराब को एक बोतल और 2300 नगदी जब्त की गई है।
दरअसल, 4 सितम्बर को लगभग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शासन द्वारा घोषित शुष्क दिवस के दौरान मदिरा के विक्रय व परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध था। इसके बावजूद गली नंबर 1 पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार में चोरी-छिपे शराब निकालकर बाहर अवैध रूप से बिक्री करने की सूचना थाना मौदहापारा पुलिस को हुई थी।
मुखबिर सूचना एवं पूर्व में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। जांच के दौरान रात 10:30 बजे प्लैटिनम बार की शराब बाहर निकालकर अवैध रूप से बिक्री किए जाने की गतिविधि सामने आई। कार्रवाई के दौरान बार संचालक पलाश मल्होत्रा, पिता संदीप मल्होत्रा 26 वर्ष निवासी आदर्श स्कूल के पीछे थाना देवेंद्र नगर को शराब बिक्री करते पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 1 बाटल सिमरन ऑफ मिन्टी जामुन अंग्रेजी शराब, 750 एमएल, कीमत 1,150 तथा शराब बिक्री की नगदी रकम 2,300/-, कुल 3,450 का माल बरामद किया गया।
शुष्क दिवस के दौरान अवैध रूप से शराब का विक्रय किया जाना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 223 बीएनएस एवं धारा 34(1)(ब) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई। बार संचालक के साथ साथ सुरक्षा गार्ड की भूमिका की भी जांच करते हुए उनके विरुद्ध पृथक से धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई
प्लैटिनम बार द्वारा शासन के घोषित शुष्क दिवस के आदेश एवं आबकारी लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किए जाने के संबंध में आबकारी विभाग को पृथक से प्रतिवेदन भेजकर लाइसेंस निलंबन/निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button