छत्तीसगढ़राज्य

सांसद बृजमोहन अग्रवाल की घोषणाओं के लिए 1.15 करोड़ रुपए स्वीकृत

₹1.15 crore sanctioned for announcements made by MP Brijmohan Agrawal.

रायपुर : रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं जननायक बृजमोहन अग्रवाल ने जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों से किए अपने वादों को धरातल पर उतारते हुए ‘छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण’ मद से रायपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के 13 विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 15 लाख रुपए (115.00 लाख रुपए) की वित्तीय एवं पुनरावंटन स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रस्ताव पर रायपुर जिले तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जनसुविधा कार्य कराए जाएंगे।
कहा सो किया: जनहित की घोषणाओं को त्वरित अमलीजामा
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सदैव विकास और जनसेवा की राजनीति की है। क्षेत्र में अपने जनसंपर्क और विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न ग्रामों एवं कस्बों का दौरा कर ग्रामीणों की मांग के अनुरूप विकास कार्यों की घोषणाएं की थीं।
स्वीकृत प्रमुख विकास कार्यों का
1. अभनपुर विधानसभा क्षेत्र (विकासखण्ड अभनपुर) – कुल 55 लाख रुपए की सौगात:
ग्राम पंचायत तरी (नवापारा राजिम): पंचायत भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य हेतु ₹5.00 लाख
ग्राम पंचायत पारागांव: निषाद समाज सामुदायिक भवन निर्माण हेतु ₹10.00 लाख तथा मुक्तिधाम में अहाता निर्माण कार्य हेतु ₹5.00 लाख
ग्राम पंचायत कोलियारी (लखना): सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु ₹10.00 लाख तथा सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु ₹15.00 लाख
ग्राम पंचायत नवागांव: सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु ₹10.00 लाख
ग्राम पंचायत नवागांव (लखना): मंदिर के सामने सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु ₹5.00 लाख
2. धरसींवा एवं आरंग/ग्रामीण क्षेत्र (तिल्दा-नेवरा व धरसींवा विकासखण्ड) – कुल 45 लाख रुपए:
ग्राम सरोरा (विकासखण्ड धरसींवा): कबीर चौक में शेड निर्माण हेतु ₹10.00 लाख
ग्राम पंचायत सरोरा (विकासखण्ड तिल्दा-नेवरा): पुरानी बस्ती एवं नई बस्ती में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु ₹10.00 लाख
ग्राम सांकरा (विकासखण्ड तिल्दा): वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु ₹10.00 लाख
ग्राम पंचायत सुंगेरा (विकासखण्ड तिल्दा): गणेश तालाब से दूध डेयरी दुकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु ₹10.00 लाख
3. भाटापारा क्षेत्र अंतर्गत (बलौदाबाजार-भाटापारा जिला) – कुल 15 लाख रुपए:
ग्राम पंचायत खोखली (विकासखण्ड भाटापारा): निषाद समाज हेतु सामुदायिक भवन निर्माण के लिए ₹10.00 लाख
ग्राम रवेली, पडकीडीह (विकासखण्ड सिमगा): शीतला मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए ₹5.00 लाख
गुणवत्ता और समय-सीमा में पूर्ण होंगे सभी कार्य: बृजमोहन अग्रवाल
विकास कार्यों की स्वीकृति पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्राधिकरण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है और क्षेत्र का समग्र विकास ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीणों की आवागमन की सुविधा के लिए सीसी रोड, सामाजिक आयोजनों के लिए सामुदायिक भवन और धार्मिक स्थलों पर शेड व अहाता निर्माण से स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।”
उन्होंने जिला प्रशासन एवं संबंधित जनपद पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराकर जनता को समर्पित किए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button