छत्तीसगढ़राज्य

सत्यम नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज मिलन समारोह

Teej Milan ceremony celebrated with great enthusiasm in Satyam Nagar.

रायपुर। सेवा समर्पण जन कल्याण संस्था द्वारा बुधवार, 09 सितम्बर 2026 को कचना स्थित प्रधानमंत्री आवास, सत्यम नगर में तीज मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ी एवं सुहाग सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, नींबू रेस सहित विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रजनी गंदे जी को तीज क्वीन का पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष रेखा कुशवाहा, उपाध्यक्ष राजनंदनी, कोषाध्यक्ष नर्मदा सिंह, सचिव सरिता यादव, हिमाद्री नायक, कविता पांडे,पूजा पांडे एवं कमलेश राजपूत सहित संस्था के सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सत्यम नगर में तीज पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द एवं उल्लास के साथ मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button