छत्तीसगढ़राज्य

सक्ती में श्रमिक सम्मेलन आयोजित- 734 श्रमिकों को मिली 1.25 करोड़ से अधिक की सहायता राशि

Workers' conference held in Sakti – 734 workers received financial assistance totaling over ₹1.25 crore.

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) डॉ. रामप्रताप सिंह रहे। सम्मेलन के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत कुल 734 हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से 1 करोड़ 25 लाख 39 हजार 500 रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई। साथ ही हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप डमी चेक प्रदान किए गए।
मंडल के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) डॉ. रामप्रताप सिंह ने कहा कि पंजीकृत निर्माण श्रमिक एवं उनके परिवार के सदस्यों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए 31 प्रकार के जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। पंजीकृत निर्माण श्रमिक आगे बढ़कर योजनाओं को लाभ लेना सुनिश्चित करें। सक्ती जिले के बाराद्वार में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक सम्मेलन में डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों को लाभ प्रदान किया गया । मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना, महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, नौनीहाल छात्रवृत्ति एवं मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की गई।
अटल उत्कृष्ट योजना (सत्र 2026-27) के तहत चयनित 05 विद्यार्थियों और टॉप-10 में स्थान पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों के माता-पिता को मंच पर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में श्रमिकों को विभागीय योजनाओं की पात्रता, पंजीयन प्रक्रिया और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए शासन की योजनाओं से जुड़ने का प्रोत्साहन दिया गया। कार्यक्रम में सक्ती कलेक्टर जयश्री जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, पूर्व विधायक खिलावन साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button