छत्तीसगढ़राज्य

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर नवा रायपुर सेंध लेक में प्रज्वलित हुए आशीर्वाद के 15 हजार दीपक

15000 दियो से जगमगाया सेंध लेक नवा रायपुर,सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर प्रज्वलित किए गए “आशीर्वाद का दीया

रायपुर, 17 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा, समर्पण और संघर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर आज सेंध लेक नवा रायपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 15000 दीपक प्रज्वलित किए गए।

आशीर्वाद के दिये

इस कार्यक्रम में 15000 से दियो से आशीर्वाद का दीया लिखा गया है। जो देखने में बेहद सुंदर और आनंदित करने वाला पल था । इसके साथ ही नवा रायपुर अटल नगर की आकृति भी दीपक से बनाया गया था जो काफी मनोरम और आकर्षित कर रही थी।

आपको बता दे इस अवसर पर नवा रायपुर विकास प्राधिकरण(NRDA)के  A.E. श्वेतांश सिंह और सब इंजीनियर विकाश श्रीवास्तव ने लीड किया । जिसमें अहम भूमिका रही HVAC के पूरे टीम और उनके मैनेजर गालव सिंह चंद्राकर जिन्होंने इस कार्यक्रम को लीड भी की।

इस अवसर पर NRDA के अधिकारी ,कर्मचारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button