छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ के आंधी-बारिश का अलर्ट; 80 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मौसम खराब रहने वाला है। राजधानी रायपुर में दोपहर अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 5 जिलों में ऑरेंज और 25 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है।
राजनांदगांव, बालोद, बीजापुर, सुकमा और कांकेर में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है। धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं।
बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया और उसके असर से प्रदेश में नमी बढ़ने के कारण छत्तीसगढ़ में बारिश और आंधी की एक्टिविटी बढ़ रही है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं बलरामपुर, कोरिया समेत 25 जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है।
मौसम के इस बदलाव के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में 33.5 डिग्री के साथ राजनांदगांव प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं पेंड्रा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा या आंधी के साथ गरज-चमक और बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवा चलने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button