छत्तीसगढ़राज्य

सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों को मिला सशक्तिकरण का संबल

रायपुर, 23 सितम्बर 2026 छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं एवं शासकीय योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बलौदाबाजार जिले के जनपद पंचायत भाटापारा में दिव्यांगजनों के लिए चिन्हांकन, प्रमाणीकरण एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम अंग, कैलिपर्स एवं स्प्लिंट उपलब्ध कराए गए।

सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों को मिला सशक्तिकरण का संबल

शिविर में कुल 100 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। इनमें से 65 दिव्यांगजनों का सहायक उपकरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया गया। वहीं पात्र दिव्यांगजनों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स का निर्माण कर मौके पर ही वितरण किया गया। शिविर के दौरान 49 दिव्यांगजनों के न्क्प्क् कार्ड भी बनाए गए।

चिन्हांकन, प्रमाणीकरण के साथ 27 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स का ऑन-द-स्पॉट वितरण

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से दिव्यांगजनों तक सेवाओं की पहुंच को आसान बनाने, उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने और शासकीय सुविधाओं से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इस पहल से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सहूलियत के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button