छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ी लोककला ‘नाचा’ के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया पुण्य स्मरण

रायपुर: वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि दाऊ मंदराजी ने छत्तीसगढ़ की लोककला ‘नाचा’ को समृद्ध करने और उसे जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपनी कला साधना के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक जीवन को सशक्त अभिव्यक्ति दी।
चौधरी ने कहा कि दाऊ मंदराजी का संपूर्ण जीवन लोककला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित रहा। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढि़यों को अपनी लोककला एवं संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा देता रहेगा। वित्त मंत्री चौधरी ने दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी और लोकसंस्कृति में उनकी स्मृतियां सदैव जीवंत रहेंगी।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button