छत्तीसगढ़राज्य

ऐतिहासिक सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति की बैठक संपन्न, आगामी विजयदशमी की तैयारियों को लेकर बनी रूपरेखा

रायपुर। राजधानी रायपुर की ऐतिहासिक सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति की आज बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विजयदशमी पर्व के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस दौरान दशहरा उत्सव की विभिन्न व्यवस्थाओं, सदस्यों की जिम्मेदारियों, आयोजन की तैयारियों तथा आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा जी ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विजयदशमी पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव के दौरान सभी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना तथा ऐतिहासिक दशहरा मैदान की गरिमा, परंपरा और व्यवस्था को कायम रखना समिति की प्राथमिकता है। सभी सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

वहीं, समिति के संयोजक सुशील ओझा जी ने कहा कि रायपुर का यह ऐतिहासिक दशहरा उत्सव लगभग डेढ़ सौ वर्षों पुरानी परंपरा से जुड़ा हुआ है। इस भव्य आयोजन को देखने और दशहरा उत्सव का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से लोग रायपुर पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि समिति का प्रयास रहेगा कि विजयदशमी के अवसर पर दशहरा मैदान में आने वाले आम नागरिकों को यथासंभव बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही आयोजन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और आम जनता की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आगामी विजयदशमी पर्व को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा आयोजन को व्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। समिति के सदस्यों ने ऐतिहासिक दशहरा उत्सव की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखते हुए आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

बैठक में ये सदस्य रहे उपस्थित
आज आयोजित बैठक में समिति के संयोजक सुशील ओझा जी, अध्यक्ष मनोज वर्मा जी, सत्यनारायण नायक जी, उमेश गुप्ता जी, राजा ठाकुर, नरेश कश्यप, हेमंत निर्मलकर, प्रमोद साहू (पार्षद), ब्रम्हा सोनकर, सुरेश शर्मा, संजय सिंह, पुनीत गुप्ता, मनोज रॉय, हिमांशू गुप्ता, सौरभ ठाकुर, वशु पांडेय, मयंक मेंढे, भव्यांश वर्मा, आर्यन ओझा, मेहुल परपानी, हरीश साहू, रजत मेंढे, राकी साहू, संजू भाई, प्रतीक देवांगन, सत्यम राजपूत, यश दीवान, छबि सोनकर, दीपक डोरले, मनोज साहू, राज सिन्हा, के.पी. नायक, जय सोनकर, अजय तिवारी, योगेश साहू, कमलेश साहू, हेमू तारक, मनोज शर्मा, मनोज सोनकर, सुरेन्द्र भवर्ते, जीतू ब्रिजवानी सहित अन्य सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।

समिति का संकल्प है कि रायपुर के इस ऐतिहासिक सार्वजनिक दशहरा उत्सव की गौरवशाली परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए आगामी विजयदशमी पर्व को बेहतर व्यवस्थाओं, आपसी सहयोग और जनसहभागिता के साथ संपन्न कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button