छत्तीसगढ़राज्य
Trending

कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों की हुई सुनवाई

Villagers' grievances and demands were heard during the Collector's public hearing.

सारंगढ़–बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं। बिलाईगढ़, भटगांव, सरसीवा, सारंगढ़, बरमकेला और सरिया क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
कलेक्टर ने आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया जाता है, जिसमें जिलेभर से नागरिक अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचते हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button