छत्तीसगढ़राज्य

बांस कला से स्वरोजगार को मिलेगी नई पहचान, बिहान व रैंप योजना के तहत दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

Bamboo craft to gain new recognition as a means of self-employment; three-day training provided under the 'Bihan' and 'RAMP' schemes.

सूरजपुर । कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले के नेतृत्व में जिले में स्थानीय संसाधनों पर आधारित स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण आजीविका के अवसरों का विस्तार करने की दिशा में पहल की जा रही है। इसी कड़ी में बिहान एवं रैंप योजना के तहत जनपद पंचायत भैयाथान के ग्राम पंचायत सत्यनगर में 12 से 14 अक्टूबर तक तीन दिवसीय सेक्टर स्पेसिफिक बांस कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसके माध्यम से स्थानीय कारीगरों, स्व-सहायता समूहों के सदस्यों एवं इच्छुक उद्यमियों के कौशल का उन्नयन कर उन्हें बांस आधारित उत्पाद निर्माण एवं स्वरोजगार की गतिविधियों से जोड़ा जा सके। इस दौरान उपस्थित जनों को बांस से विभिन्न उपयोगी एवं आकर्षक उत्पाद तैयार करने, आधुनिक डिजाइन, गुणवत्ता सुधार तथा फिनिशिंग की तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही उत्पादों में मूल्य संवर्धन, बाजार की मांग के अनुरूप नवीन उत्पाद विकसित करने तथा स्थानीय एवं बाहरी बाजारों में विपणन की संभावनाओं से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण में स्व-सहायता समूहों के इच्छुक सदस्यों, बांस कला से जुड़े स्थानीय कारीगरों, बांस आधारित व्यवसाय प्रारंभ करने के इच्छुक उद्यमियों तथा उत्पाद निर्माण एवं विक्रय से जुड़े व्यक्तियों ने सहभागिता की। इस दौरान पारंपरिक बांस शिल्प को बाजार की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने तथा उत्पादों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान भी दिया गया।

प्रशिक्षण स्थानीय स्तर पर उपलब्ध बांस संसाधनों के बेहतर उपयोग, पारंपरिक कौशल के संरक्षण एवं ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे सहभागियों को अपने कौशल में निखार लाने के साथ बांस आधारित स्वरोजगार एवं आय अर्जन के नए अवसरों से जुड़ने में सहायता मिलेगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उप संचालक विक्रम, ग्राम पंचायत सरपंच, जनपद पंचायत सीईओ, एनआरएलएम जिला पंचायत दिलीप कुमार एक्का, रैंप के जितेन्द्र, पंचायत सचिव सहित बिहान योजना के पीआरपी एवं कैडर सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button