छत्तीसगढ़राज्य

कैशलेस चिकित्सा योजना को कैबिनेट की मंजूरी, प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली की सौगात

रायपुर,27 अक्टूबर 2026: स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के लगभग 5 लाख शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के हित में दीपावली पूर्व कैशलेस चिकित्सा योजना लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसे आज कैबिनेट में मंजूरी प्रदान करते हुए प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली पूर्व सौगात दिया गया है ।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता ,प्रदेश सचिव प्रवीण ढीड़वंशी ,प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश जयसवाल, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश पटेल और आई टी सेल प्रभारी संत लाल साहू सहित प्रदेश के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का आभार व्यक्त किया है । इससे प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों में हर्ष का माहौल बन गया है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button