छत्तीसगढ़राज्य

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष जांच अभियान, मिठाइयों के लिए नमूने

सूरजपुर : दीपावली पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर रेना जमील एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के निर्देशन तथा अभिहित अधिकारी पुष्पा राज चौहान के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूना संग्रहित किया गया। निरीक्षण के दौरान विकासखंड सूरजपुर गोलू स्वीट्स के किचन में साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर प्रतिष्ठान को सुधार सूचना जारी की गई है। निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक सुधार नहीं किए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामप्रकाश जायसवाल एवं दीपा साहू ने बिश्रामपुर क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न मिठाइयों का नमूना गुणवत्ता एवं मानकता जांच हेतु संग्रहित किया। साथ ही सूरजपुर क्षेत्र के पंडित स्वीट्स, बंसल स्वीट्स, गोलू स्वीट्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूना लिया गया। भैयाथान क्षेत्र स्थित यादव होटल का निरीक्षण कर मिष्ठानों का नमूना संग्रहित किया गया तथा पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button