छत्तीसगढ़राज्य

जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान

Paddy procurement began on 'Tribal Pride Day' (Janjatiya Gaurav Diwas); farmer Ekant Pandey sold 58 quintals of paddy in a single transaction.

धमतरी: पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में आज 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। जिले के धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। शासन की ऑनलाइन टोकन प्रणाली से किसानों को निर्धारित तिथि पर आसानी से धान विक्रय करने की सुविधा मिल रही है। इससे खरीदी प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और सुविधाजनक बन रही है।
इसी व्यवस्था का लाभ ग्राम सोरीद भाठ के किसान एकांत पाण्डेय को मिला। उन्होंने आज भटगांव सेवा सहकारी समिति के धान उपार्जन केंद्र में अपना 58 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किया। पाण्डेय के पास लगभग 4 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने ऑनलाइन टोकन के माध्यम से धान विक्रय के लिए निर्धारित तिथि प्राप्त की और बिना किसी परेशानी के उपार्जन केंद्र पहुंचकर अपना पूरा धान एक ही बार में बेच दिया।
किसान पाण्डेय बताते हैं कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान बेचने की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा काफी आसान हुई है। घर बैठे ऑनलाइन टोकन मिलने से उन्हें समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़े। निर्धारित दिन पर केंद्र पहुंचकर उन्होंने अपनी पूरी उपज का विक्रय कर दिया। एक ही बार में पूरा धान बिक जाने से उन्हें बार-बार उपार्जन केंद्र आने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत हुई।
उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग आगामी खेती-किसानी की आवश्यकताओं तथा घरेलू कार्यों को पूरा करने में करेंगे। समय पर धान की बिक्री होने से आगामी कृषि कार्यों की तैयारी और परिवार की जरूरतों के प्रबंधन में भी सुविधा मिलेगी।
पाण्डेय ने शासन की धान खरीदी व्यवस्था और ऑनलाइन टोकन सुविधा के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस डिजिटल व्यवस्था से किसानों को काफी सहूलियत मिल रही है। टोकन मिलने से लेकर उपार्जन केंद्र में धान बेचने तक की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हुई है।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और सुगमता को प्राथमिकता देते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यापक तैयारियां की गई हैं। ऑनलाइन टोकन प्रणाली सहित उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से किसानों को अपनी उपज का व्यवस्थित ढंग से विक्रय करने का अवसर मिल रहा है। किसान एकांत पाण्डेय का अनुभव इस बात का उदाहरण है कि सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था किसानों के समय, श्रम और संसाधनों की बचत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button