छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश…..

रायपुर: गोपाष्टमी महापर्व के पावन अवसर पर आज जिले के ग्राम कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गौमाता की सेवा एवं प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने गोपाष्टमी की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा अत्यंत पुण्य का कार्य है और गौधाम किसी तीर्थस्थल से कम नहीं है। भारतीय संस्कृति में गौमाता का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। मान्यता है कि गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे पवित्र स्थल पर बड़ी संख्या में गौमाताओं की सेवा और संरक्षण होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि गौमाता हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। दूध, गोमूत्र एवं गोबर मानव जीवन और प्रकृति के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। गौमाता का संरक्षण एवं संवर्धन हमारी सांस्कृतिक परंपरा के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी है। गौसेवा से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हम सभी को गौमाता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने श्री अग्रसेन गौधाम में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रूपये की राशि की घोषणा की। उन्होंने बताया कि गौरव पथ के लिए 50 लाख रूपये की राशि की भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, श्री गोपाल मोदी, एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल सहित श्री अग्रसेन गौधाम के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button