छत्तीसगढ़राज्य

डकैती की कोशिश करने वाले 2 नाबालिग समेत 5 पकड़ाए

5 people, including 2 minors, caught while attempting a robbery

रायपुर। रायपुर के खमतराई इलाके में ज्वेलरी दुकान में डकैती की कोशिश करने वाले गिरोह के 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे पर कागज चिपकाकर उसे ढंक दिया था।
इसके बाद गैस कटर से ताला काटा, लेकिन चोरी नहीं कर सके। पुलिस ने 3 आरोपियों के साथ एक नाबालिग बालक और एक बालिका को भी पकड़ा है। आरोपियों के पास से गैस सिलेंडर, कटर मशीन, दोपहिया वाहन और 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, घटना 17 नवंबर की रात करीब 12 बजे की है। खमतराई के श्रीनगर में स्थित सुरेश ज्वेलर्स के संचालक सुरेश धीमन 13 नवंबर को दुकान बंद कर बाहर गए थे। 18 नवंबर को लौटने पर उन्हें घटना का पता चला। दुकान के CCTV कैमरे पर कागज चिपका हुआ था और ताला गैस कटर से कटा मिला।
शिकायत मिलने के बाद खमतराई थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। दुकान संचालक और आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की पहचान की।
जांच के दौरान पुलिस को खमतराई निवासी वासुदेव सरकार, गुंजन बार और नाज नौशाद के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एक नाबालिग बालक और बालिका के साथ मिलकर दुकान में डकैती की कोशिश करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को भी पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दोपहिया वाहन, गैस सिलेंडर, लोहे की कटर मशीन, हेलमेट और 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इसके अलावा अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
शुरुआत में पुलिस ने चोरी के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। जांच के दौरान डकैती के प्रयास से जुड़े साक्ष्य मिलने पर केस में BNS की धारा 310(4) भी जोड़ी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button