छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में रद्द की गई 14 ट्रेनें बहाल

14 Trains Cancelled in Chhattisgarh Restored

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए गए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण पहले निरस्त की गई 14 यात्री ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। इन ट्रेनों का परिचालन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोबारा शुरू किया जा रहा है।
रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि, कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन निर्धारित अवधि के दौरान चरणबद्ध रूप से बहाल किया जाएगा। यह बहाली 19 अप्रैल से शुरू होकर 22 अप्रैल तक जारी रहेगी।
बहाल की गई ट्रेनें
गाड़ी संख्या 68737 (रायगढ़-बिलासपुर) मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक अपने निर्धारित समय पर चलाया जाएगा।
गाड़ी संख्या 68738 (बिलासपुर-रायगढ़) मेमू को भी 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक बहाल कर दिया गया है।
गाड़ी संख्या 68736 (बिलासपुर-रायगढ़) मेमू 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक और गाड़ी संख्या 68735 (रायगढ़-बिलासपुर) मेमू 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 68746 (रायपुर-गेवरारोड) मेमू को 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक और गाड़ी संख्या 68745 (गेवरारोड-रायपुर) मेमू को 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक बहाल किया गया है।
गाड़ी संख्या 58204 (रायपुर-कोरबा) पैसेंजर को 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक दोबारा संचालित किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 58203 (कोरबा–रायपुर) पैसेंजर को 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है।
गाड़ी संख्या 68734 (बिलासपुर–गेवरारोड) मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है।
गाड़ी संख्या 68733 (गेवरारोड–बिलासपुर) मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है।
गाड़ी संख्या 68732 (बिलासपुर–कोरबा) मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है।
गाड़ी संख्या 68731 (कोरबा–बिलासपुर) मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई।
शॉर्ट टर्मिनेटेड/ओरिजिनेटेड ट्रेनें रिस्टोर
गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया –झारसुगुड़ा मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है।
गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई।
19 से 22 अप्रैल 2026 तक 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा -रायपुर -कोरबा हसदेव एक्सप्रेस, एक्सप्रेस बनकर चलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button