छत्तीसगढ़राज्य

ग्राम अंडोला में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर सम्पन्न

District-Level Public Grievance Redressal Camp Concluded in Village Andola

सारंगढ़ बिलाईगढ़। केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप “प्रशासन गांव की ओर” थीम पर सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम अंडोला विगत दिवस जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और जिला पंचायत सदस्य लता लक्षमे, संतोषी खटकर और अन्य जनप्रतिनिधि के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। शिविर में मांग के 162 और शिकायत के 2 आवेदन की प्राप्ति हुई जिसमें मौके पर 87 आवेदन निराकृत किया गया और 77 आवेदन प्रगति पर है। शिविर में जिला स्तर के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने ग्रामीणों को भारत नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा मुक्ति और जल संरक्षण जागरूकता के लिए शपथ दिलाई। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा किसान पुस्तिका, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पीएम आवास का पूर्णता प्रमाण पत्र, कृषि विभाग द्वारा कीटनाशक दवा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा माताओं को सुपोषण किट, महिलाओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को जाल एवं आइस बॉक्स, खाद्य विभाग द्वारा पीएम उज्जवला गैस, राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मरीजों को पोषण आहार शिविर में ओपीडी के माध्यम से ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग को ट्रायसायकल और वृद्धजनों को छड़ी प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button