छत्तीसगढ़राज्य

महतारी वंदन ई-केवाईसी फ्री! पैसे मांगने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, शिकायत के लिए नंबर जारी

Mahtari Vandan eKYC is Free Strict Action Against Those Demanding Money

कोरबा। जिले में महतारी वंदन योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। शासन के निर्देशानुसार सभी लाभार्थियों को 30 जून तक अपना ई-केवाईसी पूरा करना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए जिले के चिन्हांकित सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) केंद्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। खास बात यह है कि यह सेवा पूरी तरह ‘निःशुल्क’ रखी गई है, ताकि किसी भी हितग्राही को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
ई-केवाईसी को आसान और सुलभ बनाने के लिए सभी चॉइस/सीएससी केंद्रों में लैपटॉप और बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं। इस प्रक्रिया को सीएससी-व्हीएलई और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेंगे। शासन की ओर से सीएससी-व्हीएलई को प्रत्येक सफल ई-केवाईसी पर 9.84 रुपये का कमीशन सीधे उनके बैंक खाते में दिया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सेवा व्यवस्थित तरीके से संचालित हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button