छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर में संदिग्ध मौत: प्रेमी के घर मिली 19 वर्षीय प्रेमिका की लाश

Suspicious Death in Raipur 19-Year-Old Girlfriends Body Found at Boyfriends House

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रेमी के घर प्रेमिका की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतिका रात में प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर पहुंची थी। आज सुबह उसकी लाश फंदे से लटके मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रेमी को हिरासत में लिया गया।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, घटना रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र की हैं मृतिका का नाम कविता दास 19 वर्ष है। घटना संतोषी नगर गार्डन के पास की है।
बताया जा रहा है कि रविवार की रात प्रेमी से मिलने के लिए 19 वर्षीय कविता दास पहुंची थी। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद युवती की लाश फंदे से लटकी मिली।
आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना टिकरापारा थाना पुलिस को दी। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतिका के प्रेमी को पकड़ा है।
घटना को लेकर प्रेमी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पीएम रिपोर्ट आने के बाद मालूम चलेगा कि मौत का कारण क्या था। मृतिका ने किन परिस्थितियों में ऐसा आत्मघाती कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button