छत्तीसगढ़राज्य

अब समाज बनेगा सहारा: धोबी समाज ने शुरू की आदर्श विवाह योजना

Society Steps Up as a Pillar of Support: The Dhobi Community Launches an 'Ideal Marriage Scheme'

रायपुर। निर्धन एवं योग्य युवक-युवतियों के विवाह हेतु अब समाज आगे आया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अब शादी के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि समाज उनके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएगा।
इसी पहल के तहत इस वर्ष दुर्ग जिला में आदर्श विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें दो वर-वधुओं का विवाह धोबी समाज दुर्ग जिला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समाज के लोगों ने आर्थिक सहयोग देकर इस आयोजन को सफल बनाया।
दुर्ग शहर धोबी समाज द्वारा आयोजित ऐतिहासिक आदर्श विवाह आशीर्वाद समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गजेंद्र यादव, विजय बघेल, अलका बाघमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय रजक महासंघ युवा प्रदेश अध्यक्ष राजा निर्मलकर, जिला अध्यक्ष विष्णु निर्मलकर, प्रदेश अध्यक्ष जीवन निर्मलकर, डॉ मदन रजक, सरस निर्मलकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समारोह को सफल बनाने में समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति और युवाशक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस नई पहल को समाज में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, जो भविष्य में जरूरतमंद परिवारों के लिए मिसाल बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button