छत्तीसगढ़राज्य

बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर

Bulldozer Demolishes House of Accused in Child Rape Case

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और नगर निगम की टीम ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी के अवैध मकान को बुलडोजर से गिरा दिया गया। यह कार्रवाई ग्राम पुरैना में की गई, जहां आरोपी और उसका परिवार शासकीय जमीन पर कब्जा कर रह रहे थे।
पुलिस के अनुसार आरोपी किशोर चौहान उर्फ चेटा के खिलाफ पहले ही गंभीर मामला दर्ज किया जा चुका है। उस पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) और 65(2) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया था घर जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपी और उसके परिजन ग्राम पुरैना में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे हैं। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने नियम के अनुसार उन्हें नोटिस जारी किया था और मकान खाली करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, तय समय में मकान खाली नहीं किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button