छत्तीसगढ़राज्य

मुख्यमंत्री निवास में टॉपर्स से संवाद : “अगर राजनीति में नहीं आता तो मैं एक अच्छा किसान होता- मुख्यमंत्री साय

Interaction with toppers at the Chief Minister's residence: "If I had not entered politics, I would have been a good farmer - Chief Minister Say

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीएम हाउस में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की टॉपर्स से मुलाकात कर चर्चा की। इस दौरान वे अभिभावक और शिक्षक की भूमिका में नजर आए। मुख्यमंत्री ने टॉपर्स के सपनों, पढ़ाई की दिनचर्या, सफलता के अनुभव और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बच्चों के सवाल पर सीएम ने कहा, वे राजनीति में नहीं आते, तो एक अच्छे किसान बनकर खेती और कृषि नवाचार के क्षेत्र में कार्य करते। आज कृषि के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। शिक्षित युवा आधुनिक खेती के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। पढ़ाई केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। शिक्षा ही व्यक्ति और समाज के विकास का मूल आधार है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से एक-एक कर परिचय प्राप्त किया और उनसे पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस और अन्य क्षेत्रों में जाकर देशसेवा करने की अपनी इच्छा व्यक्त की। इस दौरान शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button