छत्तीसगढ़राज्य

जनदर्शन में बुजुर्ग को मिला डिजिटल श्रवण यंत्र, 77 वर्षीय श्याम लाल साहू को तत्काल मिली सुनने की नई शक्ति

Elderly Man Receives Digital Hearing Aid at 'Jan Darshan'; 77-Year-Old Shyam Lal Sahu Instantly Regains the Power of Hearing.

रायपुर, 13 मई 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की मंशानुसार प्रदेशभर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनते जा रहे हैं। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिले में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में प्रशासन की मानवीय संवेदनशीलता की प्रेरक तस्वीर सामने आई।
ग्राम रसेड़ा निवासी 77 वर्षीय वृद्ध श्याम लाल साहू लंबे समय से सुनने की समस्या से परेशान थे। मंगलवार को वे अपनी समस्या लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे, जहां कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने उनकी स्थिति को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए तत्काल समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर ही वृद्ध का परीक्षण कर उन्हें डिजिटल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। श्रवण यंत्र मिलते ही श्याम लाल के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अब वे लोगों की बातें आसानी से सुन सकेंगे और संवाद करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि वृद्धजनों और दिव्यांगजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक बिना विलंब पहुंचे, इसके लिए जिला प्रशासन लगातार संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button