छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर एयरपोर्ट पर 30 फीट ऊंचाई से गिरा इलेक्ट्रीशियन,मौत:सीलिंग-रिपेयरिंग के दौरान हादसा

Electrician Falls 30 Feet to His Death at Raipur Airport: Accident Occurs During Ceiling Repair Work

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में फॉल्स सीलिंग रिपेयरिंग के दौरान एक संविदा कर्मचारी करीब 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया।
हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान इलेक्ट्रीशियन कुबेर चंद्र साहू के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि करते हुए रायपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि, गर्मी में चक्कर आने से कर्मचारी गिरा है।
क्या है पूरा मामला
रायपुर एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट परिसर के सिक्योरिटी होल्ड एरिया के फर्स्ट फ्लोर पर सुधार कार्य चल रहा था। इस काम को संविदाकर्मी कुबेर चंद्र साहू कर रहा था। काम के दौरान उसने सेफ्टी किट नहीं पहना था।
गुरुवार की दोपहर 11 से 12 बजे के बीच कुबेर चंद्र साहू काम के दौरान नीचे गिर गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट स्टाफ और मौजूद लोगों ने तत्काल घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की जांच की जा रही- एयरपोर्ट प्रबंधन
एयरपोर्ट प्रबंधन के मीडिया प्रभारी ने कहा कि, अधिक गर्मी के कारण कर्मचारी को चक्कर और बेहोशी महसूस हुई थी। जिसके चलते हादसा हुआ। घटना की जानकारी पुलिस और संबंधित प्राधिकरणों को दे दी गई है। नियमानुसार जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button