छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर में रेलवे ट्रैक पर युवक की मिली लाश

Youth's Body Found on Railway Tracks in Raipur

रायपुर। राजधानी रायपुर के चूनाभट्टी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। शरीर में चोट के निशान मिले है। मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। पुलिस ने हर एंगल से जांच कर रही है। मामला गंज थाना इलाके का है।
गंज पुलिस के अनुसार, गुरुवार दोपहर को चूनाभट्‌टी इलाके के रहवासियों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या फिर उसके साथ किसी प्रकार की मारपीट की गई थी। शरीर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
शव को पीएम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button