छत्तीसगढ़राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को वितरित किए आयुष्मान कार्ड

Chief Minister Vishnu Deo Sai distributed Ayushman cards to beneficiaries.

रायपुर, 24 मई 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। मुख्यमंत्री ने राजीम देवांगन, दिलीप चक्रधारी, नेहा निषाद, शांति पाल, खुशबू सोनी एवं मुस्कान चक्रधारी को आयुष्मान कार्ड सौंपकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता मिल रही है और उन्हें बड़ी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से राहत प्राप्त हो रही है।
हितग्राहियों ने आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा सहारा बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button