छत्तीसगढ़राज्य

UPSC-2026 प्रीलिम्स, छत्तीसगढ़ में 13 हजार कैंडिडेट्स ने दी परीक्षा

UPSC-2026 Prelims: 13,000 Candidates Appeared for the Exam in Chhattisgarh

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 24 मई यानी आज हुई। छत्तीसगढ़ में रायपुर और बिलासपुर में एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। 2 अलग-अलग पालियों में हुए एग्जाम में 13 हजार 319 कैंडिडेट्स शामिल हुए।
रायपुर जिले में 22 एग्जाम सेंटरों में करीब 8 हजार 449 कैंडिडेट्स ने प्रीलिम्स दिया। वहीं, बिलासपुर में 14 सेंटरों में 4 हजार 870 परीक्षार्थी शामिल हुए।
इस बार परीक्षा में पहली बार फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम लागू किया गया था। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले फेस ऑथेंटिकेशन प्रोसेस से गुजरना पड़ा।
यानि कैंडिडेट्स जब सेंटर पहुंचें तो उनका फेस स्कैन किया गया। वेरिफाइड होने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button