छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, लू से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत

Hundreds of Bats Die Due to Extreme Heat and Heatwave in Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कोरबा जिले में हीटस्ट्रोक से 200 चमगादड़ों की मौत हो गई। पाली विकासखंड के नौकोनिया तालाब किनारे शनिवार को सैकड़ों जीव पेड़ों से गिरकर मर गए।
पाली वन परिक्षेत्र के रेंजर योगेश्वर बंजारे ने लू से चमगादड़ों की मौत की पुष्टि की है। इस क्षेत्र में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत 18 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलेगीं और तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति 5 दिनों तक सेंट्रल पार्ट में रह सकती है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button