छत्तीसगढ़राज्य

रोजगार का सुनहरा अवसर, 5 जून को रायपुर में लगेगा रोजगार मेला

A Golden Opportunity for Employment: Job Fair to be Held in Raipur on June 5th.

महासमुंद। महासमुंद जिले में विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा दिव्यांगजनों के लिए 5 जून 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. शशि अतुलकर, उपसंचालक रोजगार, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर ने बताया कि यंग इंडिया के तत्वावधान में यह रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार, रायपुर में आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में अस्थिबाधित, बौने, कम सुनने वाले (श्रवण यंत्र की सहायता से) तथा देखने में कठिनाई वाले (चश्मे की सहायता से) दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। मेले में क्रेडालिस कैपिटल प्रा. लि., आई ट्रेड टेलीमेटिक्स निगरानी जीपीएस, रामा उद्योग प्रा. लि., बारबरिक ट्रांसफॉर्मर्स, अविनाश डेवलपर्स प्रा. लि., स्काई ऑटोमोबाइल (मारुति नेक्सा) एवं विश्वभारती ऑटोमोबाइल प्रा. लि. रायपुर सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।
प्रतिमाह 11 हजार रुपये से 30 हजार रुपये तक वेतन
रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं पद के अनुसार प्रतिमाह 11 हजार रुपये से 30 हजार रुपये तक वेतन प्रदान किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र रायपुर एवं सिलतरा रहेगा उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के ऐसे इच्छुक दिव्यांगजन, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है तथा जो बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम हैं, रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।
ये दस्तावेज है जरुरी
आवेदकों को 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, बी.ई., आई.टी.आई., डीसीए, पीजीडीसीए आदि की अंकसूची, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूल प्रति और एक फोटोकॉपी तथा 2 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा। आवेदकों को आने जाने का कोई खर्च नहीं दिया जाएगा। खाने पीने और ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में फोन नंबर 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button