छत्तीसगढ़राज्य

कला की कार्यशाला में बच्चों और महिलाओं ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

Children and women showcased their talent at the art workshop.

मेघा तिवारी की रिपोर्ट रायपुर(छत्तीसगढ़)। लावण्या फाउंडेशन द्वारा 9 जून 2026 को वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित “कला की कार्यशाला” कार्यक्रम उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन करते हुए कला, संगीत, वाद्य एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी उपस्थित दर्शकों ने भरपूर सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा संगीत एवं नृत्य के विविध आयामों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर संस्था द्वारा संचालित रॉयल इवेंट्स एंड म्यूज़िक अकैडमी में वर्ष भर कला की शिक्षा ग्रहण कर रहे प्रतिभागी बच्चों एवं महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया और समर क्लास का समापन भी किया गया।
प्रदेश के पहले टीवी डांस रियलिटी शो छत्तीसगढ़ी ठुमका में धूम मचा रहे एल एफ डी डांस क्रू के बच्चों ने महिला शसक्तीकरण एवं छत्तीसगढ़ी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी और वातावरण रोमांचित कर दिया।इसमें अधिकांशतः बस्ती के वे बच्चे हैं जिन्हें गोद लेकर संस्था विगत कई वर्षों से निरंतर शिक्षा प्रदान कर रही है।
लावण्या फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि कला समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है तथा बच्चों एवं महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए निरंतर मंच उपलब्ध कराना आवश्यक है।उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं अतिथियों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, बाल संस्क्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा,पद्मश्री मदन चौहान उपस्थित रहे, साथ ही शहर के गणमान्य नागरिकों, कला प्रेमियों, अभिभावकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने फाउंडेशन द्वारा कला एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा व्यक्त की।
संस्था की ओर से के आर ऊके,आर के तिवारी, सी पी खत्री, सुरेश नागवानी,सरिता शर्मा,रेखा अग्रवाल,प्रिया यादव,जेनेट जॉन,दिगेश साहू,नितिन राजपूत,अनुराग साहू,दिलीप श्रीवास्तव, रत्ना राव,विजय सोनी,संजय वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन ऋतु श्रीवास्तव द्वारा संपन्न हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button