छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर ग्रामीण पुलिस की सरप्राइज चेकिंग:सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में श्रमिकों और किरायेदारों का सत्यापन

Raipur Rural Police Surprise Check: Verification of Workers and Tenants in Siltara Industrial Area

रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार 20 जून को को बड़े स्तर पर सरप्राइज चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान श्रमिक बस्तियों, किराये के मकानों और विभिन्न फैक्ट्रियों में रह रहे लोगों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और बाहरी राज्यों से आकर छिपने वाले अपराधियों पर निगरानी रखना था।
एसपी के निर्देश पर अभियान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पर एसपी ग्रामीण के निर्देशन में चलाया गया। थाना धरसीवा और चौकी सिलतरा पुलिस की दो विशेष टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आए श्रमिकों का सत्यापन किया।
अभियान के दौरान किरायेदारों और श्रमिकों के आधार कार्ड, पहचान पत्र तथा अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं मकान मालिकों को किरायेदारों की पूरी जानकारी और दस्तावेज सुरक्षित रखने के साथ आवश्यक पुलिस सत्यापन कराने की समझाइश भी दी गई।
अपराध से दूर रहने की चेतावनी
पुलिस ने क्षेत्र में निवासरत लोगों को किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी। साथ ही बाहरी राज्यों से अपराध कर क्षेत्र में शरण लेने वाले अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात भी कही गई।
लगातार निगरानी रखी जा रही
डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया, कि विशेष सत्यापन अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध रोहिंग्या या बांग्लादेशी नागरिक नहीं मिला।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इस कार्रवाई से उद्योग प्रबंधन, श्रमिकों और स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या डायल-112 पर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button