छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर ग्रामीण में RI की पोस्टिंग, वैभव मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

Vaibhav Mishra assigned the role of RI in Raipur Rural.

रायपुर। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने निरीक्षक वैभव मिश्रा को रायपुर ग्रामीण क्षेत्र का रक्षित निरीक्षक (RI) नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर उन्हें पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण के अधीन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक वैभव मिश्रा वर्तमान में पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में पदस्थ थे। नई नियुक्ति के बाद वे रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में वीआईपी और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों के भ्रमण के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही विभिन्न आयोजनों और विशेष परिस्थितियों में पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आवश्यक संसाधनों का प्रबंधन भी उनके दायित्वों में शामिल रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button