छत्तीसगढ़राज्य

योजनाओं में तेजी लाने और 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर कलेक्टर के सख्त निर्देश

Collector issues strict instructions to expedite schemes and preparations for August 15.

कोण्डागांव। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों और विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर भी विस्तृत समीक्षा की और जिले में रोड सेफ्टी टास्क फोर्स के गठन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पुनर्वासित परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए किए जा रहे सर्वे कार्य की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सर्वे कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि सभी पुनर्वासितों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
कलेक्टर ने जिले में संचालित शासकीय निर्माण कार्यों में कार्यरत सभी मजदूरों का श्रम पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग से डायरिया की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने आवश्यक सावधानियों और जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग से कलेक्टर ने वन विभाग से पौधे प्राप्त कर जिले के सभी शासकीय स्कूलों के परिसर में पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न विभागों में ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने तथा कार्यालयीन अनुशासन का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button