छत्तीसगढ़राज्य

सरस्वती साइकिल योजना से मोहलई की 42 छात्राओं को मिली नई राह, विधायक लता उसेंडी ने बांटी साइकिलें

Saraswati Bicycle Scheme paves a new path for 42 girl students from Mohlai; MLA Lata Usendi distributes bicycles.

रायपुर: सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत मंगलवार को कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने कोण्डागांव जिले में विभिन्न शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया। इस दौरान शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहलई में 42 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक लता उसेंडी ने ग्राम मोहलई में कुम्हार समाज भवन के पास 2.50 लाख रुपये की लागत से रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही डीएमएफ मद से हाईस्कूल मोहलई में 5 लाख रुपये की लागत से प्रयोगशाला के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लता उसेंडी ने कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से छात्राओं को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध करा रही है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और वे नियमित रूप से स्कूल पहुंच सकेंगी। उन्होंने पालकों से बच्चों को समय पर विद्यालय भेजने और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। साथ ही विद्यार्थियों से अपने निर्धारित लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत कोण्डागांव के उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रामदई नाग, जनपद सदस्य कल्पना कोर्राम, सरपंच मोहलई मालतु राम सोढ़ी, सरपंच मुनगापदर फूलमती कश्यप, सरपंच करणपुर महादई कश्यप, दीपेश अरोरा,संतोष पात्रे, हितेन्द्र झा, पूर्व जनपद सदस्य सुनीता नाग, महेंद्र पारख, प्रेमसिंग नाग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालसिंह बघेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जगमोहन भोयर सहित प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विभिन्न ग्रामों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button