छत्तीसगढ़राज्य

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक विजेता सरवेश कुशारे को दी बधाई

Finance Minister OP Choudhary congratulated 2026 Commonwealth Games silver medalist Sarvesh Kushare.

रायपुर, 28 जुलाई 2026 वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) के ग्लासगो में आयोजित पुरुष हाई जंप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने पर भारतीय एथलीट सरवेश कुशारे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि सरवेश कुशारे ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और अटूट आत्मविश्वास के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर सरवेश कुशारे ने भारतीय एथलेटिक्स की बढ़ती ताकत का परिचय दिया है। उनका समर्पण, अनुशासन और संघर्ष देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह सफलता उन्हें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सरवेश कुशारे को इस शानदार उपलब्धि के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button