राज्यविदेश

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Normal life disrupted by heavy rain in Delhi-NCR; red alert issued for several districts.

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार को भारी बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, बारिश का असर यातायात पर पड़ा और राजधानी क्षेत्र में कुछ जगह गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई। दक्षिण दिल्ली और आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया और चेतावनी दी कि दिन में और भी भारी बारिश हो सकती है।
आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मध्य दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने का भी अनुमान लगाया है।
राजधानी के अलावा, देश के कई हिस्सों के लिए भी मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और कई पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।
उत्तर प्रदेश और बिहार उन राज्यों में शामिल हैं, जहां मौसम की स्थिति विशेष रूप से खराब है। कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। इस बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन सकती है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद है। लोगों को सावधान रहने और आंधी-तूफान के दौरान खुली जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button