राज्यविदेश

सावन के अंतिम सोमवार पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत कई मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

On the last Monday of Sawan, several Chief Ministers, including Delhi CM Rekha Gupta, extended their best wishes to the people of the country.

नई दिल्ली । सावन महीने के आखिरी सोमवार के अवसर पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सहित कई नेताओं ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “पावन श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। त्रिलोकीनाथ, देवाधिदेव महादेव की आराधना का यह पुण्य दिवस सभी के जीवन में भक्ति, शांति और मंगल का संचार करे। बाबा भोलेनाथ की कृपा से हर मन प्रसन्न हो, हर घर सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो और सभी के जीवन में आरोग्य एवं कल्याण बना रहे।”
ब्रह्ममुरारिसुरार्चितलिङ्गं निर्मलभासितशोभितलिङ्गम्। जन्मजदुःखविनाशकलिङ्गं तत्प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्॥ श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार की आप सभी को शुभकामनाएं। श्री महादेव जी एवं माता पार्वती जी सभी की मनोवांछित कामनाएं पूर्ण करें, सुख समृद्धि प्रदान करें, यही प्रार्थना।”राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “पावन श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान शिव की कृपा से सभी के जीवन में आरोग्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो तथा हमारा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।”
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “कर्पूर गौरम करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्। सदा वसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानी सहितं नमामि॥ पावन श्रावण मास के चौथे सोमवार की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान आशुतोष की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, तथा भोलेनाथ सभी की सद्कामनाएं पूर्ण करें।”बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “पावन श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार की आप सभी शिवभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर लिखा, “देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन मास श्रावण के चतुर्थ सोमवार की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से सभी का जीवन नई ऊर्जा और आनंद से परिपूर्ण हो तथा समस्त कष्टों का निवारण हो, यही प्रार्थना है।”उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भगवान भोलेनाथ की उपासना के परम पावन श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार की आप सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार के शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता प्रदान करें।”
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “महादेव की भक्ति में ही मन की शांति है, महादेव के स्मरण में ही जीवन की शक्ति है। पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।” बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “समस्त शिवभक्तों को भगवान भोलेनाथ की आराधना एवं पावन श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि एवं आध्यात्मिक उन्नति का वास हो। बाबा भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और समस्त संसार का कल्याण करें।” मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पावन श्रावण मास के चौथे सोमवार के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button