छत्तीसगढ़राज्य

राखी की खुशियों के बीच गांव में ही मिला आर्थिक संबल, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र बना बहनों का सहारा

Amidst the joy of Rakhi, financial support was found right within the village; the Atal Digital Facilitation Centre became a source of support for sisters.

रायपुर: रक्षाबंधन का पर्व बहनों के लिए स्नेह, सम्मान और विश्वास का पर्व है। इस बार कोरिया जिले की ग्रामीण महिलाओं के लिए त्योहार की खुशियों के साथ आर्थिक राहत भी जुड़ी है। अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से महिलाएं गांव में ही महतारी वंदन योजना की राशि निकाल रही हैं। इससे उन्हें बैंक या अन्य वित्तीय संस्थान तक जाने की परेशानी और समय दोनों से राहत मिल रही है।
महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में हितग्राही अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों का लाभ उठा रही हैं। गांव में ही राशि निकालने की सुविधा मिलने से महिलाओं के लिए योजना का लाभ और अधिक सहज एवं सुलभ हो गया है।
इसी कड़ी में शिवकुमारी ने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त कर रही हैं। उन्हें राशि निकालने के लिए बैंक तक लंबा सफर तय नहीं करना पड़ता। गांव में ही सुविधा उपलब्ध होने से समय और आने-जाने का खर्च बच रहा है।
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलने पर खुशी जताते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, श्पहले पैसे निकालने के लिए बैंक जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही सुविधा मिल रही है। इससे बहुत राहत मिली है। महतारी वंदन योजना की राशि घरेलू खर्चों में काफी मददगार है। उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाया है। उन्होंने कहा इस योजना से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।
अटल डिजिटल सुविधा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और अन्य हितग्राहियों के लिए शासकीय योजनाओं से जुड़ी वित्तीय सेवाओं को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। गांव में ही राशि निकालने की सुविधा से महिलाओं को बैंक तक जाने की आवश्यकता कम हुई है और वे अपनी जरूरत के समय आसानी से योजना की राशि प्राप्त कर पा रही हैं।
रक्षाबंधन के अवसर पर महतारी वंदन योजना की राशि और गांव में ही उसे प्राप्त करने की सुविधा ने शिवकुमारी जैसी महिलाओं के लिए त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया है। एक ओर कलाई पर सजेगी राखी, तो दूसरी ओर आर्थिक संबल से परिवार की जरूरतें पूरी करने का भरोसा यही महतारी वंदन योजना का प्रभाव ग्रामीण बहनों के जीवन में दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button