छत्तीसगढ़राज्य

राखी से पहले महतारी वंदन की सौगात, रिंकू बोलीं- विष्णु भैया ने दिया बहनों को उपहार

'Mahtari Vandan' gift ahead of Rakhi; Rinku says—Vishnu Bhaiya has given a gift to his sisters.

रायपुर: रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में एक हजार रुपए की राशि मिलने से कोरिया जिले के तलवापारा, बैकुंठपुर निवासी रिंकू के चेहरे पर खुशी की मुस्कान खिल उठी। सितंबर माह की राशि अगस्त में मिलने से उनके लिए इस बार रक्षाबंधन की खुशियां और भी खास हो गईं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना परिवार की जरूरतों के बीच उनके लिए नियमित आर्थिक संबल बन गई है।
रिंकू ने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वह बच्चों की पढ़ाई, पोषण और घर की अन्य जरूरी जरूरतों में करती हैं। पहले बच्चों की शिक्षा और परिवार के खर्चों के बीच आर्थिक प्रबंधन करना चुनौतीपूर्ण होता था, लेकिन नियमित आर्थिक सहायता मिलने से अब उन्हें काफी राहत मिली है। इससे वे बच्चों की पढ़ाई और उनके बेहतर भविष्य पर अधिक ध्यान दे पा रही हैं।
रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए रिंकू ने कहा, “विष्णु भैया ने सितंबर महीने की राशि अगस्त में देकर हम बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दिया है। समय से पहले राशि मिलने से हमारी खुशियां दोगुनी हो गई हैं। महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली राशि हमारे लिए बड़ा सहारा है।’’
उन्होंने कहा कि त्योहार के समय समय पर मिली आर्थिक सहायता से परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा हुई है। उनके लिए यह राशि रक्षाबंधन की खुशियों के साथ परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने का भरोसा भी लेकर आई है।
रिंकू ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित सहायता का सबसे बड़ा लाभ बच्चों की पढ़ाई और उनकी जरूरतों को पूरा करने में मिल रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति में सहयोग मिलने से बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंता कम हुई है और वे उनके पोषण तथा आवश्यक खर्चों पर भी बेहतर ध्यान दे पा रही हैं।
रिंकू ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के हाथों को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाली पहल है। नियमित आर्थिक सहयोग से महिलाएं अपनी छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी करने के साथ परिवार की आर्थिक व्यवस्था में भी योगदान दे रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत कर रही है।
रक्षाबंधन के अवसर पर मिली यह अग्रिम राशि रिंकू के लिए सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि भरोसे, सम्मान और संबल की सौगात बनकर आई है। त्योहार की खुशियों के बीच महतारी वंदन योजना की राशि ने उनके परिवार में नई उम्मीद जगाई है और बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का हौसला दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button