दर्री जोन में 07 नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का हुआ लोकार्पण
Seven newly constructed community buildings inaugurated in the Darri Zone.

रायपुर: नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन अंतर्गत 07 नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का लोकार्पण आज एक ही दिन पृथक-पृथक वार्डों में किया गया। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान इन सभी सामुदायिक भवनों को जनता की सेवा में समर्पित किया गया।
वार्ड क्र. 55 सलिहाभांठा’ में 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन
वार्ड क्र. 55 नागिनभांठा बस्ती’ में उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप पटेल समाज हेतु 10 लाख की लागत से भवन
वार्ड क्र. 54 जमनीपाली हाउसिंग बोर्ड कालोनी’ में 10 लाख की लागत से भवन
वार्ड क्र. 54 गोपालपुर’ में माता चौरा के पास 10 लाख की लागत से अहातायुक्त सामुदायिक भवन
वार्ड क्र. 58 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर साडा’ में शिव मंदिर के समीप 15 लाख की लागत से भवन
वार्ड क्र. 59 दर्रीखार क्र. 01’ में कन्या शाला के समीप 25 लाख की लागत से भवन
वार्ड क्र. 60 प्रगतिनगर लेबर कालोनी दर्री’ में 10 लाख की लागत से उड़िया समाज के लिए सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने सामुदायिक भवनों की सौगात के लिए उद्योग मंत्री और महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि जनताजनार्दन को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी विकास संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करना मेरा प्रथम लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को सामने रखकर निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन से विगत ढाई वर्षों के दौरान निगम क्षेत्र में 1100 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जिनमें से कई पूर्ण हो चुके हैं, कुछ प्रगति पर हैं और शेष निविदा प्रक्रिया में हैं।
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन से नगर पालिक निगम कोरबा के सभी 67 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के व्यापक रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश में 26 लाख आवासगृहों की स्वीकृति प्रदान की गई है।
लोकार्पण कार्यक्रमों के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, मेयर इन काउंसिल सदस्य अजय कुमार चंद्रा, सरोज शांडिल्य, फिरतराम साहू, पार्षदगण, एल्डरमेन ईश्वर साहू, मनोज अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, नरेंद्र पाटनवार सहित जोन कमिश्नर लीलाधर पटेल और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।



