छत्तीसगढ़राज्य

पीएम मोदी आज श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोहों में होंगे शामिल

PM Modi to attend the centenary celebrations of Shri Ram College of Commerce today.

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम को श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोहों में शामिल होंगे। इस दौरान वह उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (सेवा तीर्थ) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।
दिल्ली विश्वविद्यालय का श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स भारत के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में से एक और वाणिज्य, अर्थशास्त्र तथा प्रबंधन के क्षेत्र में शिक्षा का एक प्रतिष्ठित केन्द्र है। प्रख्यात उद्योगपति और जरूरतमंदों की सहायता करने वाले सर श्री राम ने 1926 में इस कॉलेज की स्थापना की। कॉलेज ने एक शताब्दी के दौरान विद्वानों, पेशेवरों, प्रशासकों, उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और राष्ट्र-निर्माताओं की अनेक पीढ़ियां तैयार की हैं।
गौरतलब हो, शताब्दी समारोह शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहा है, जिससे यह अवसर विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि इस दिन राष्ट्र पीढ़ियों के निर्माण और समाज की नींव को मजबूत करने में शिक्षकों और शिक्षाविदों के योगदान का सम्मान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button