छत्तीसगढ़राज्य

पावर प्रोजेक्ट पर सौर ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा पर संधान ज़रूरी:बृजमोहन अग्रवाल

Research on solar and renewable energy for power projects is essential: Brijmohan Agrawal

नई दिल्ली । रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने देश सहित छत्तीसगढ़ में पावर प्रोजेक्ट की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए सौर ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा पर संधान करने की आवश्यकता पर बल दिया है। सोमवार को पावर प्लांट: मुद्दे और चुनौती पर आयोजित संसद की प्राक्कलन समिति की बैठक के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ सहित अन्य भागों में स्थित पॉवर प्लाटों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए परंपरागत कोयला स्रोतों की बजाए सौर ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा पर संधान किया जाना चाहिये। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में कोयला खदानें होने के बावजूद, कई ताप विद्युत संयंत्रों (जैसे कोरबा का दर्री पावर प्लांट) को नियमित कोयले की किल्लत का सामना करना पड़ता है। साथ ही छत्तीसगढ़ में क्षमता वाले कई निजी क्षेत्र के पावर प्लांट कोयले की अनियमित आपूर्ति और मांग के अनुसार खरीदार न मिलने के कारण बंद या दिवालिया होने की कगार पर हैं। इसके अलावा तकनीकी या विद्युत फॉल्ट के कारण बड़े पावर प्लांट्स (जैसे एनटीपीसी कोरबा) के यूनिट्स के अचानक ट्रिप होने से ब्लैकआउट जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अनुसार जिसके मद्देनज़र पॉवर प्लांट की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा, सौर ऊर्जा जैसे हरित विकल्पों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ की वर्तमान कुल स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता लगभग 30,671 मेगावाट है, जो राज्य को देश का एक प्रमुख पावर सरप्लस राज्य बनाती है। राज्य की कुल बिजली क्षमता बढ़कर लगभग 30,671 मेगावाट हो गई है, जबकि वर्ष 2000 में यह मात्र 1,400 मेगावाट थी। उत्पादन क्षमता में ऐसी बढ़ोत्तरी में मुख्य रूप से 28,824 मेगावाट तापीय ऊर्जा (थर्मल पावर), जलविद्युत, और सौर तथा बायोमास जैसे नवीकरणीय स्रोत शामिल हैं। आगामी 5 से 7 वर्षों में राज्य में थर्मल, न्यूक्लियर, सोलर और हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स के जरिए लगभग 31,000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अनुसार अतिरिक्त बिजली उत्पादन के सौर ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोतों पर अधिक से अधिक ध्यान दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button