छत्तीसगढ़राज्य

मोवा प्रखंड में विहिप ने मनाया स्थापना दिवस, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

VHP celebrated its foundation day in Mova block; a large number of workers participated.

रायपुर। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर के मोवा प्रखंड में उषा प्राइड ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत गौ रक्षा प्रमुख रवि वाधवानी, जिला मंत्री देवेंद्र वर्मा सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्थापना दिवस समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में संगठन की गतिविधियों, हिंदू समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता और समाज के प्रति दायित्वों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम के आयोजन में जिला सह संयोजक भागवत साहू, प्रचार-प्रसार प्रमुख शशांत साहू, प्रखंड अध्यक्ष चंद्रकांत साहू, प्रखंड मंत्री मोनू साहू एवं प्रखंड संयोजक रूपेश यादव की प्रमुख भूमिका रही।
समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और आयोजन को लेकर खासा जोश देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button