छत्तीसगढ़राज्य

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा अटल नगर मंडल की कार्यशाला संपन्न-इस दिन जलाया जायेगा आशीर्वाद का दीया

BJP Atal Nagar Mandal workshop on the 'Seva Sankalp Abhiyan' concludes; 'Lamp of Blessings' to be lit on this day.

आरंग। भारतीय जनता पार्टी अटल नगर मंडल की कार्यशाला बैठक मंडल अध्यक्ष टेशवन बघेल के नेतृत्व में आज 11सितंबर 2026 को नवारायपुर में आयोजित की गई। कार्यशाला बैठक में बतौर अतिथि कार्यक्रम आरंग पूर्व विधायक संजय ढीढी संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी द्वारा सेवा संकल्प उत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत 25 सेवा गतिविधियों और 13 विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 13 बिंदुओं पर कार्यक्रम होगा जोकि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ होगा, भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाएगी. यह पूरा अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की कामना के लिए भाजपा कार्यकर्ता देश भर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएंगे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिलाओं का सम्मान: समाज में अहम योगदान देने वाली आंगनबाड़ी बहनों और महिलाओं का विशेष सम्मान किया जाएगा,सेवा सेतु अभियान: जो गरीब या जरूरतमंद लोग अभी तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाएगा ,जल जन यात्रा: मध्य प्रदेश के बड़नगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक एक अनोखी यात्रा निकलेगी. इसमें 250 बाइकर्स (मोटरसाइकिल चालक) पवित्र जल लेकर वाराणसी जाएंगे.25 करोड़ बच्चों का सपना: बच्चों के लिए ड्राइंग (चित्रकला), निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित किया जाएगा। मंडल टेशवन बघेल ने बताया कि अलग-अलग तरह के सामाजिक, रचनात्मक और जनता की भलाई से जुड़े कामों की रूपरेखा तय की गई. इसके साथ ही, जमीनी स्तर पर इन कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने के लिए अलग-अलग पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां भी दी जा रही है ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए पार्टी अपने अंत्योदय के मूल मंत्र को आगे बढ़ा रही है. बैठक का संचालन महामंत्री डॉ कौशल ने किया। उक्त कार्यशाला बैठक में भाजपा आरंग मंडल अंतर्गत प्रदेश, जिला, मंडल व मोर्चा प्रकोष्ठ ,शक्तिकेंद्र बूथ के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button