छत्तीसगढ़राज्य

आईपीएस ऑफिसर के बेटे की पिटाई, दो आराेपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से आईपीएस रवि कुर्रे के बेटे की पिटाई का मामला सामने आया है. आईपीएस अधिकारी के बेटे और उसके दोस्तों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गयी थी. मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकाला.
पूरा मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है. घटना 7 सितंबर की रात बौरीपारा तालाब के पास की है. रात करीब 10 बजे आईपीएस रवि कुर्रे का बेटा लेखांश कुर्रे अपने दोस्तों विशाल सोनी और रोमी खान के साथ एक दोस्त के घर जा रहे थे. इसी बीच बौरीपारा तालाब के पास रुके.

आईपीएस रवि कुर्रे के बेटे से मारपीट

जहाँ पहले से गोलू गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन व आशुतोष गुप्ता समेत अन्य युवक खड़े थे. जो कि आदतन बदमाश हैं. लेखांश कुर्रे ने बातचीत के दौरान गोलू गणेश का नाम लिया था. इससे गोलू गणेश को गुस्सा आ गया और लेखांश व उसके दोस्तों से गाली गलौज करने लगा. विवाद इतना बढ़ा कि उनके साथ मारपीट करने लगा. बदमाशों ने लेखांश के साथ हाथ-मुक्के, बेल्ट व कड़े से बेदम पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी. मारपीट में उसके कान, कंधे, सिर और गले में चोटें आई. इतना ही नहीं उसने धमकी दी और कहा, मैं बड़ा गुंडा हूं, तेरा पिता पुलिस अधिकारी है तो हमारा क्या बिगाड़ लेगा.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाला जुलुस

इस मामले में कोतवाली थाना में आरोपी गोलू गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन, आशुतोष गुप्ता व उनके अन्य साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2) व 3 (5) के तहत अपराध दर्ज किया गया था. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी और उनमे से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपियों गोलू गणेश और आशुतोष गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है. दोनी आदतन बदमाश है. पहले भी गोलू गणेश पर मारपीट के आरोप लगे हैं. रविवार को दोनों का शहर के मुख्यमार्गों से जुलूस निकाला गया. जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है. जबकि अन्य फरार लोगों की तलाश की जा रही है.

आईपीएस रवि कुमार कुर्रे रायपुर में है तैनात

आईपीएस रवि कुमार कुर्रे 2014 के ऑफिसर हैं. जो CID, पुलिस मुख्यालय रायपुर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पर तैनात है. इससे पहले पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर पदस्थ थे. वहीं, उसके पहले वो एसपी कोरिया की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

बिलासपुर में डीजी के बेटे से हुई थी मारपीट

बता दें, ऐसा ही मामला मार्च माह में न्यायधानी बिलासपुर से सामने आया था. पार्किंग विवाद के चलते एक आरोपी ने छत्तीसगढ़ के डीजी पवन देव के बेटे को जोरदार तमाचा जड़ दिया था. डीजी पवन देव के बेटे का नाम तेजस्व देव हैं और वे भिलाई में अधिवक्ता हैं. वर्तमान में तेजस्व देव बिलासपुर में रह कर हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं. पीड़ित तेजस्व ने पुलिस को बताया कि वे सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर चौक स्थित इंडियन काफी हाउस के पास एक क्लाइंट से मिलने के लिए पहुंचे थे, उनके साथ उनके दोस्त थी साथ थे.
इसी बीच तेजस्व देव अपनी कार को पार्क कर रहे थे, तभी पार्किंग के नाम पर स्कार्पियों सवार ने उनसे बहस करनी शुरू कर दी थी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा था कि स्काॅर्पियो सवार युवक वाहन से उतरा और तेजस्व देव के साथ हाथापाई शुरू कर दी थी औरआरोपी ने तेजस्व देव को जोरदार थप्पड़ भी जड़ दिया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button