छत्तीसगढ़राज्य

जेके फाउंडेशन के तीज महोत्सव में बिखरे संस्कृति व नारी शक्ति के रंग, पूजा तीज क्वीन

मेघा तिवारी की रिपोर्ट
भिलाई नगर(छत्तीसगढ़)। जेके फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को होटल अमित पार्क में तीज महोत्सव एवं तीज क्वीन 2026 का रंगारंग आयोजन हुआ। फाउंडेशन की अध्यक्ष टी जयारेड्डी के नेतृत्व में आयोजित समारोह में परंपरा, संस्कृति, सौंदर्य और नारी शक्ति का मनोहारी संगम देखने को मिला। समारोह के अतिविशिष्ट अतिथि विधायक रिकेश सेन, पंडवानी लोकगायिका एवं पद्मश्री उषा बारले तथा कृष्ण जन्मभूमि की राष्ट्रीय प्रचारक डॉ. नेहा गुप्ता का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया।

तीज क्वीन प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में मुस्कान आहूजा, किरण रात्रे, शीबा हारवे और डॉ. दीपा मघानी शामिल रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में टी जया, रुचि जैन, डॉ. हर्षिता तिवारी,मेघा तिवारी,बिंदू सोनी, अर्चना वर्मा, नईशा और अंजू कुशवाहा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका उपाध्याय ने किया।
तीन श्रेणियों में हुई तीज क्वीन प्रतियोगिता

महोत्सव का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन 2026 प्रतियोगिता रही, जिसे तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया। मुख्य कैटेगरी में पूजा यादव ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। सृजना फर्स्ट रनरअप और नंदिनी भुजेल सेकंड रनरअप रहीं। गोल्ड कैटेगरी में भारती साहू विजेता बनीं, जबकि पी जया फर्स्ट रनरअप तथा शिसलता गजेंद्र और सुनीता मुरकुटे सेकंड रनरअप रहीं। क्लासिक कैटेगरी में सपना सोनार और उमा महेश्वरी को विजेता घोषित किया गया।

मंजू कुर्रे फर्स्ट रनरअप तथा ज्योति शांडिल्य और टी वीणा सेकंड रनरअप रहीं। वहीं सरोज निर्मलकर को तीज ग्लैमर, अनीता माधव को तीज स्टार और माधुरी नायक को तीज दीवा के खिताब से नवाजा गया।
शिव-पार्वती से लेकर राधा-कृष्ण तक दिखे विविध रूप

प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, दुर्गा, काली और महागौरी जैसे देवी-देवताओं के रूप में भारतीय संस्कृति की विविधता जीवंत कर दी। महोत्सव में बी पूर्वी ने जहां भरतनाट्यम के माध्यम से शिव की स्तुति प्रस्तुत कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वहीं हिंदी और तेलुगु गीतों पर थिरकती महिलाओं ने समारोह में उमंग और उत्साह भर दिया।

दर्शक दीर्घा में मौजूद महिलाएं भी खुद को नृत्य से रोक नहीं सकीं और आयोजन में सहभागी बन गईं। इस अवसर पर टी जयारेड्डी ने कहा कि तीज महोत्सव महज एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नारी शक्ति, भारतीय संस्कृति और महिला प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का मंच है।

आयोजन में शारदा, रेखा राव, आशा रानी, प्रतिमा, वंदना, विभा शर्मा, ईशा, गुनाराव, जया, रोहिणी, संगीता, पूजा, मनसा, पी लक्ष्मी, विजयलक्ष्मी, हर्षा, नीता, निर्मला,पार्वती और गीता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button