छत्तीसगढ़देशराज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची एकतानगर, मंगलवार को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में होंगी शामिल

President Droupadi Murmu has arrived in Ekta Nagar; she will attend the 72nd National Film Awards ceremony on Tuesday.

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार शाम गुजरात के नर्मदा जिले के एकतानगर पहुंची, जहां वह 22 सितंबर को आयोजित होने वाले 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के गुजरात पहुंचने पर उनका राज्यपाल आचार्य देवव्रत, गुजरात सरकार के प्रोटोकॉल मंत्री प्रफुल पानशेरिया, भरूच के सांसद मनसुखभाई वसावा, नांदोद के विधायक डॉ. दर्शनबेन देशमुख, एसएसएनएनएल के एमडी मुकेश पुरी सहित अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

राष्ट्रपति 22 सितंबर को एकतानगर में होने वाले 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में चीफ गेस्ट होंगी और अलग-अलग कैटेगरी के विजेताओं को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देंगी। एकतानगर में पहली बार होने वाले इस नेशनल लेवल के सेरेमनी को देखने के लिए देश के अलग-अलग फील्ड के जाने-माने लोग, फिल्मी दुनिया के जाने-माने कलाकार और आमंत्रित मेहमान आ रहे हैं।

बता दें कि 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राष्ट्रपति के साथ, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।

 

करीब 75 मिनट के मुख्य समारोह में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार और सम्मान पत्र दिए जाएंगे। इसके बाद राष्ट्रपति फिल्म जगत की हस्तियों को संबोधित करेंगी। शाम को नर्मदा किनारे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर खास लेजर और लाइट एंड साउंड शो भी मेहमानों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

समारोह में मेहमानों को गुजरात के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा। इस बार ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, ‘श्रीकांत’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा। यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’, मम्मूटी को ‘भ्रमयुगम’ और कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मुख्य अभिनय श्रेणी में सम्मान मिलेगा। वहीं, रणदीप हुड्डा को ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार दिया जाएगा।

समारोह के लिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास करीब 1,000 मेहमानों की क्षमता वाला विशाल जर्मन एल्युमिनियम डोम तैयार किया गया है। पूरी तरह वाटरप्रूफ और वातानुकूलित इस डोम में आधुनिक रोशनी और ध्वनि व्यवस्था के साथ भव्य मंच बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button